विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 30, 2024

विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फोटो परिचय- (10) फतेहपुर, मो. शमशाद । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कटरा मजरे अल्लीपुर गांव के रहने वाले जयलाल के घर में एक 23 वर्षीय विवाहिता महिला शर्मीला देवी का घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। शव के लटकने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और धीरे धीरे घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जब इसकी जानकारी मायके पक्ष को हुई तो मानो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई और हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अपने लड़की के ससुराल पहुंचकर देखा तो लड़की का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मायका पक्ष के लोग ससुरलीजनों पर लड़की की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर घर से भाग जाने का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका शर्मीला देवी की फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक बता दें कि थाना क्षेत्र के कुरिया मजरे अल्लीपुर गांव के रहने वाले शिवराम चौहान ने अपनी 23 वर्षीय लड़की शर्मीला देवी की शादी थाना क्षेत्र के कटरा मजरे अल्लीपुर गांव के रहने वाले जयलाल के बेटे प्रदीप कुमार के साथ वर्ष 2020 में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ किया था और अपनी हैसियत के मुताबिक पूरा दान दहेज भी दिया था। वहीं मायका पक्ष के लोगों ने अपने दामाद प्रदीप कुमार, सास बुधनी, जेठानी विशुना देवी, मनीषा देवी व देवर मिथलेश सिंह पर आरोप लगाया कि ये लोग इस शादी से खुश नहीं थे। आए दिन लड़की के साथ मारपीट व वाली गलौज किया करते थे। जिसके चलते शुक्रवार की दोपहर को सभी लोगों ने मिलकर मेरी लड़की की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर घर से भाग गए। वहीं मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages