स्वामी मूलानंद महाराज का मनाया 28 वां निर्वाण दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 1, 2024

स्वामी मूलानंद महाराज का मनाया 28 वां निर्वाण दिवस

पूर्व मंत्री समेत विधायक ने साधू संतों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया सम्मानित

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के जीटी रोड राधा वाटिका में रविवार को ब्रम्हलीन परमपूज्य श्रीश्री 1008 श्री मूलानंद जी महाराज सरस्वती के 28 वें निर्वाण दिवस पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधू संतों ने हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री समेत विधायक ने साधू संतों को अंग वस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 

साधू संतों को तिलक लगाकर वस्त्र भेंट करते उद्योगपति गोपाल गुप्ता व साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

कार्यक्रम आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, गोपाल कृष्ण गुप्त, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने सर्वप्रथम स्वामी मूलानंद जी महाराज सरस्वती की पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक की तत्पश्चात वहां उपस्थित साधू संतों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सभी साधू संतों को पंक्ति में बैठाकर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। साधू संतों ने आयोजकों को अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पुष्पराज पटेल, दुर्गादत्त शास्त्री, संतोष द्विवेदी, जनार्दन त्रिपाठी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages