खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । किशनपुर रामपुर स्थित बने उप स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं पूरी तरह धड़ाम हो गई है। परिसर के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का अभाव है। परिसर में बने शौचालय पूरी तरह ध्वस्त पड़े हैं। पेयजल हैंडपंप फाउंडेशन पूरी तरह खस्ताहाल हैं। आम जनमानस रोगियों को स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
![]() |
| उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर फैली गंदगी। |
है। स्वास्थ्य केंद्र का लंबे समय से कायाकल्प भी नहीं हुआ। पूर्व में कई बार उप स्वास्थ्य केंद्र के बदहाल व्यवस्थाओं पर पत्राचार कर प्रकाश डाला गया। जिन पर खानापूर्ति करते हुए मामले को तूल दे दिया गया। समस्याएं जैसे की तैसी बनी हुई है। बदहाल व्यवस्थाओं से पीड़ित रोगियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव नयन गिरि ने कहा कि टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान करते हुए निराकरण कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment