शाम चार बजे तक हुआ मतदान, एक घंटे बाद शुरू हुई मतगणना
परिणाम घोषित होते ही उछल पड़े विजयी प्रत्याशियों के समर्थक
बांदा, के एस दुबे । जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। शाम चार बजे तक मतदान के बाद इल्डर्स कमेटी की देखरेख में मतगणना का सिलसिला शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश यादव मंडेला और महासचिव पद पर मनोज निगम ने जीत दर्ज की। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश यादव मंडेला ने विजय हासिल की। उन्हें 623 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी संतोष त्रिपाठी को 427 पदों पर ही संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी रहे राजाभइया त्रिवेदी को 160 वोट
![]() |
| नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारिकेश यादव मंडेला |
मिले। इसी तरह महासचिव पद पर मनोज निगम ने विजय हासिल की। उन्हें 527 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी यदुनाथ सिंह को 508 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। तीसरे प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी को 143 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलती रही। लगभग एक घंटे बाद मतगणना का सिलसिला शुरू हुआ। चक्रवार परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों का उत्साह बढ़ता रहा। द्वारिकेश यादव ने अध्यक्ष पद पर लीड हासिल की तो फिर उन्हें कोई पीछे नहीं कर सका। इसी तरह महासचिव पद पर मनोज ने अपने प्रतिद्वंदियों
![]() |
| समर्थकों से घिरे नवनिर्वाचित महासचिव मनोज निगम |
को पीछे छोड़ा। महासचिव पद के प्रत्याशी यदुनाथ सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य विजेता प्रत्याशियों व समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने अध्यक्ष व महासचिव समेत अन्य विजेताओं को फूलमालाओं से लाद दिया।



No comments:
Post a Comment