भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार की कांग्रेसियों ने की निंदा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 10, 2025

भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार की कांग्रेसियों ने की निंदा

कमेटी बनाकर मामले की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच

बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि अमेरिका में भारतीयों के साथ जो व्यवहार किया गया वह निंदनीय है। अमेरिका से खुली वार्ता करने और कमेटी बनाकर उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन केंद्र सरकार को सौंपा। कहा कि अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के साथ जिस प्रकार का अत्याचार अमेरिका सरकार ने किया, हथकड़ी डालकर भारत भेजा गया, कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है और केंद्र सरकार से

कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी।

मांग करती है कि इस संबंध में अमेरिका से खुली वार्ता कर देशवासियों के सामने लाया जाए। उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि भारतीय प्रवासियों को कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। यहां तक कि उन्हें भोजन तक सुलभ नहीं कराया गया। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पूर्व प्रदेश महामंत्री अखिलेश शुक्ल ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय मनवाधिकार नियमों का उलंघन है, जिसकी हम सभी कांग्रेसजन विरोध करते हैं। ‌कांग्रेस महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, पवन देवी कोरी, धर्मेश सिह, बल्देव प्रसाद, छेदीलाल धुरिया, केपी सेन, जीतेंद्र गौरव, गेंदा प्रसाद यादव, शब्बीर सुकदेव गांधी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages