तिंदवारी, के एस दुबे । क्षेत्र के अमलीकौर गांव में स्थापित स्वर्ग आश्रम में मां गायत्री प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। राज्यमंत्री रामकेष निषाद पहुंचे और मातारानी के मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। यज्ञ आचार्यों द्वारा विधिपूर्वक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस मौके पर पहुंचे रामकेश निषाद जल शक्ति राज मंत्री ने आश्रम में माथा टेका गायत्री मां को चुनरी पहना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर यज्ञ में भक्तों ने हिस्सा लिया। जल शक्ति
![]() |
| संबोधित करते हुए राज्यमंत्री रामकेश निषाद |
राज मंत्री ने स्वर्ग आश्रम के विद्युतीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आस्था के केंद्र को महत्व दे रही है। चौमुखी विकास को लेकर गांव में सड़कों की हालत महानगरों जैसी की जा रही है । इस क्षेत्र में भारतीय सेना में भर्ती होने वाले लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति मार्केटिंग इंस्पेक्टर शिव सिंह ग्राम प्रधान देशराज सिंह अनूप तिवारी कृष्ण कुमार उत्कर्ष शुक्ला पूर्व प्रधान विवेक सिंह आशीष सिंह चंदेल संजय निषाद मौजूद रहे। गौरतलब हो कि गायत्री मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। इलाकाई लोग यहां पूजन-अर्चन करने के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी करते हैं। इसमें स्वर्ग आश्रम की ओर से बराबर सहयोग दिया जाता है।


No comments:
Post a Comment