Pages

Friday, March 28, 2025

विकास के रामपथ पर दौड़ा चित्रकूट, 8 साल में 8 दशकों जितना विकास

भाजपा में चित्रकूट ने रचा नया इतिहास  

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । यूपी में भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूरे होने पर पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने जिस रफ्तार से प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। खासतौर पर चित्रकूट, जो यूपी व एमपी की सीमा पर एक ऐतिहासिक नगर है, यहां सरकार की योजनाओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में जितना विकास कार्य हुआ है, वह पिछले कई दशकों में नहीं हुआ था।  

प्रेस वार्ता करते भाजपाई

चित्रकूट के समेकित पर्यटन विकास को श्री चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की गई, जिसके अध्यक्ष स्वयं सीएम हैं। महाकुंभ व अमावस्या मेले को ध्यान में रखते हुए अस्थाई रैन बसेरों, सुलभ शौचालयों, पेयजल सुविधाओं व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि है। महिला घाट पर यमुना नदी पर एक नया पुल बनाया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। रसिन बांध परियोजना का कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ी है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। रामपदगमन मार्ग के विकास कार्य को गति दी गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन को और मजबूती मिलेगी। भाजपा ने चित्रकूट में ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी को कुल 16 नए पुलों का निर्माण कराया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, कार्यक्रम संयोजक आनंद पटेल, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, राजेश जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment