भारतीय दोसर महासमिति ने मनाया होली मिलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 28, 2025

भारतीय दोसर महासमिति ने मनाया होली मिलन

झांकियों से मोह लिया मन, अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय दोसर महासमिति ने हरिहरगंज स्थित एक लॉज में होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें जनपद के कोने-कोने से दोसर वैश्य समाज के लोगों ने सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुप्ता, महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कविता गुप्त ने दीप प्रज्जवलित कर एवं झंडा गीत के रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि सुनील गुप्त ने होली मिलन एवं नव वर्ष की बधाई देते हुए समाज की एकजुट पर बल दिया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में वैश्य समाज का काफी

होली मिलन समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

योगदान रहता है लेकिन संगठित न होने के कारण आबादी के अनुपात से राजनीतिक हिस्सेदारी का अभाव रहता है इसलिए हम सभी को और अधिक संगठित होने की आवश्यकता है। समिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्त एवं महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्त ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देते हुए सभी आंगतुकों का आभार प्रकट किया। समारोह का समापन सामूहिक होली गीतों एवं फूलों की होली की मस्ती के साथ हुआ। इस अवसर पर महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्याम मूर्ति, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत गुप्त, सुशील फौजी, साजन गुप्ता, आनंद गुप्ता, अमित गुप्ता, अरुण, संजय गुप्ता, राम विशाल, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, सुनीता गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रीतीजा गुप्ता, सरोज गुप्ता, नमृता गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश दोसर आदि बंधु उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages