चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरूवार को कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गांव चलो, वार्ड चलो अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल यादव के मुख्यातिथ्य में हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य का भी नेतृत्व रहा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष आनन्द पटेल सहित अन्य नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनके समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।
![]() |
| कार्यक्रम में भाजपाई |
इस मौके पर अनिल यादव ने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण की पक्षधर है। हमारी पार्टी का संकल्प है ज्ञान के विकास को प्राथमिकता देना और सही नीति के तहत काम करना। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास में भाजपा पूरी तरह से समर्पित है। हम भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, और उत्तर प्रदेश को भी 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य तक पहुंचाने की ओर अग्रसर हैं। वहीं महेन्द्र कोटार्य ने भी खरौंद गांव में जनसंवाद करते हुए भाजपा के डबल इंजन सरकार की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने की बात की। पूर्व विधायक आनंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव से लेकर शहर तक, खेतों से लेकर फैक्ट्रियों तक विकास के काम कर रही है।


No comments:
Post a Comment