हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा के उद्घोष से गूंज उठा कारागार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 20, 2025

हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा के उद्घोष से गूंज उठा कारागार

सुधार गृह को गुरुकुल साधना स्थली बनाने का प्रयास करता है गायत्री परिवार

बांदा, के एस दुबे । जिला कारागार मे गायत्री परिवार  युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन साधना के सूत्रों को लेकर पंहुचा उपजोन चित्रकूट और बाँदा गायत्री परिवार ने कारागार मे युगसाहित्य और पुस्तकालय हेतु आलमारी प्रेमलाल कुशवाहा भोपाल के सौजन्य से भेंट की। गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने कहा जेल सुधार गृह है इसका वातावरण भी ऐसा ही हों इसके लिए अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश मे उ प्र और म प्र के सभी जेलों मे गायत्री परिवार वंदी साधना कार्यक्रम चला उसे गुरुकुल साधना स्थली बनाने का प्रयत्न करता है इसी क्रम मे यहाँ भी प्रयत्न शुरू हुआ जेल मे चिंतन साधना, एकांत जीवन का समय यदि सुधार  हेतु लगे तो वंदी जीवन को पूरी तरह परिवर्तित कर निकलेंगे। भोपाल से आये इस अभियान को गति देने वाले इं प्रेमलाल कुशवाहा ने कहा जीवन मे विचारों का बड़ा महत्व है व्यक्ति जेल मे क्यों आता है कुविचारों के कारण आज गायत्री परिवार आपके वीच आया सुविचारो के कारण जीवन मे उत्थान और पतन सब विचारों के कारण विचार

जिला कारागार के बाहर मौजूद गायत्री परिवार के लोग।

बदलते है साहित्य श्रेष्ठ लोगों के कारण इसी लिए गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा ने 3250 पुस्तके लिखी जो भारतीय इतिहास मे अद्वितीय है जिन्हे पढ़कर लोग जीवन बदल रहे और आज गायत्री परिवार विश्व का सवसे बड़ा परिवार 25करोड़ लोगों का है विश्व के 100से अधिक देशो मे कार्य कर रहा है उप जोन समन्वयक रामशंकर द्विवेदी ने कहा हम सभी परिजन मिलके वंदी साधना अभियान यहां चलाएंगे। मुख्य रूप से बंदी भाइयों ने मन्त्र लेखन, गायत्री मन्त्र जप तथा एक बुराई त्यागने का संकल्प किया और आगे 24कुण्डीय गायत्री यज्ञ हेतु जेलर साहव ने संकल्प किया। इस अवसर पर रामचंद्र गुप्ता रवि दोसर, राजेंद्र तिवारी, नवीन निगम रामशरण शास्त्री, बृजेश त्रिपाठी, रामजानकी शुक्ला, गीता द्विवेदी, अरुण निगम, राजकुमार ओझा अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages