बबेरू, के एस दुबे । भभुवा में हुए अग्निकांड से किसानों की फसलें जलकर राख के ढेर में बदल गई थीं। बुधवार को विधायक गांव पहुंचे और अग्निकांड पीड़ित किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन से मुआवजा दिलाया जाएगा। क्षेत्र के भभुवा गांव में बिजली के तारो से शॉट सर्किट से लगभग 60 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। अचानक आग की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर बमुश्किल आग को काबू पाया अग्निकांड की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव मौके पर किसानों के बीच पहुंचकर फसल के नुकसान का जायजा लिया। अग्निकांड में छेदुवा यादव की 6 बीघा पुष्पेंद्र का 17 बीघा बासदेव का 6 बीघा सिचाई पाइप
![]() |
| किसानों से बात करते विधायक विशंभर यादव। |
लीलावती सुनील बिमल ओमप्रकाश के 2 2 बीघा कटी हुई गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। विधायक ने पीड़ित किसानों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ही उच्चाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन पटेल बीर सिंह यादव राकेश द्विवेदी अखिलेश पाल पुत्तन सिंह जयपाल सिंह पटेल मनीष पटेल द्रुपद यादव पुष्पेंद्र पटेल शैलेन्द्र सिंह चंद्रपाल सिंह ललित यादव कट्टू बर्मा ननकवा यादव नन्हू यादव टेकचंद्र नामदेव अशोक नामदेव आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment