महिला चिकित्सालय में मरीजों को वितरित किए फल और बिस्किट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 27, 2025

महिला चिकित्सालय में मरीजों को वितरित किए फल और बिस्किट

रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारियों ने किया वितरण

बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम के सदस्यों ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल और बिस्किट का वितरण किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति मरीजों को जागरूक किया गया। वितरण के दौरान सीएमएस के अलावा महिला चिकित्सकों ने भी इस दौरान सोसाइटी पदाधिकारियों का सहयोग किया। सोसाइटी की महिला टीम अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा के नेतृत्व में रविवार को महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और मरीजों को फल और बिस्किट का वितरण किया गया। महिला टीम की महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार की मौजूदगी में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के नेतृत्व में महिला टीम के द्वारा हर माह के अंतिम सप्ताह की तरह इस बार भी

महिला अस्पताल में फल वितरित करते सोसाइटी पदाधिकारी।

महिला जिला चिकित्सालय के मरीजों और तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि का वितरण किया। इसके साथ ही महिला टीम की उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और प्रमोद रेखा द्विवेदी के द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा। फल वितरण कार्यक्रम में मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। रिज़वान अली अध्यक्ष, मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष, सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, रिया खान महिला महामंत्री, रेणुका गुप्ता, अनम खान आदि सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages