42 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 12, 2025

42 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में सोमवार को पुलिस ने अभियुक्त धनीराम वर्मा उर्फ छोटे वर्मा को मुखबिर की सूचना पर अलोना गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 42.8 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है। 750 ग्राम अवैध सूखा गांजा जो अपने घर के अंदर बाड़े में खेती कर रहा था, भी बरामद हुआ।

गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पैलानी सुखराम सिंह, हेड कांस्टेबल महेश्वर त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रवेश पटेल, जितेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल रितु तिवारी ने यह सफलता प्राप्त की। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages