राष्ट्रीय लोक अदालत में 69817 वादों का निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 10, 2025

राष्ट्रीय लोक अदालत में 69817 वादों का निस्तारण

110438759 रूपए वसूला किया अर्थदण्ड

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने दीप जलाकर लोक अदालत का किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो. शमशाद । राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिंदकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिंदकी में किया गया। जिसका उद्धघाटन प्रशासनिक न्यायमिर्त विक्रम डी. चौहान ने दीवानी न्यायालय परिसर के मीटिंग हाल में मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। दीवानी न्यायालय परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने वृक्षारोपण भी किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु संदेश दिया। न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, बिन्दकी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक

दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते प्रशासनिक न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान।

अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने किया। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 69817 वादों का निस्तारण कर 110438759 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया है। जनपद न्यायाधीश ने नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत रामकिशोर तृतीय व सचिव (पूर्णकालिक) आकांक्षा मिश्रा के अलावा समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारीगण, अधिवक्ताओं, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव के अलावा सभी का लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु अभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages