कर्नल सोफिया पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 15, 2025

कर्नल सोफिया पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

एमपी भाजपा सरकार के मंत्री को बर्खास्त करने की उठाई मांग 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने को लेकर आज कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट प्रांगण में सरकार एवं भाजपा मंत्री विजय शाह विरोधी नारे लगाते हुए उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक हरकत है कि उस भारत की बेटी जिसके परिवार में कई पुश्तों से सेना में रहकर परिवारीजन देश की सेवा कर रहे हैं और वह खुद सेना के महत्वपूर्ण पद पर हो एवं अपनी कार्यकुशलता से अभी बीते दिनों देश को अवगत कराया हो उसे भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर आसीन विजय शाह द्वारा आतंकवादियों की बहन कहना बहुत ही कलुषित विचारधारा का परिचय है जिसे देश बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। वहीं शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी इस घटना को बहुत ही

कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

निंदनीय बताते हुए कहा कि जब सेना की कार्यकुशल कर्नल के लिए भाजपा मंत्री द्वारा अशोभनीय शब्द कहे जा सकते हैं तो बाकी देश का क्या होगा। उन्होंने कहा कि अगर उस मंत्री को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर बहन सोफिया कुरैशी के सम्मान में संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में श्रवण गौड़, सुधाकर अवस्थी, शबनम, देवी प्रकाश दुबे, शकीला बानो, आदित्य श्रीवास्तव, माधुरी रावत, बीरेंद्र सिंह चौहान, फ़जरुल रहमान, सईद चच्चा, राजू लोधी, औसाफ अहमद, चंद्र प्रकाश लोधी, मनोज घायल, राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी, गोरेलाल लोधी, राजन तिवारी, रमजान अहमद, मो. नसीम अंसारी, विनय गुप्ता, मो. अकरम, रज्जू अवस्थी, इस्माइल अहमद, अमित श्रीवास्तव, हम्माद हुसैन, समीर, अतुल कुमार, आदित, अजय कुमार, शावेज़ आलम, एमएल श्रीवास, निहाल अहमद, बशीर अहमद, अनस आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages