कानपुर, प्रदीप शर्मा - सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर नगर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव का शुभारंभ एवं दुर्गेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अधिवेशन की मुख्य अतिथि रेनू शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष , अति विशिष्ट अतिथि शशिकांता प्रदेश महामंत्री सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि राजा भरत अवस्थी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अन्य पदाधिकारियों को सम्मान पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंजूरानी द्वारा की गई। सुपरवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद कानपुर नगर की चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा सम्पन्न कराई गई।पर्यवेक्षक के रूप में शशिकांता प्रदेश महामन्त्री रही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने कहा कि कोई भी संगठन तभी ज़िंदा रहता है जब वो अपनी न्यायपरक माँगों व सम्मान
के लिए संघर्ष के रास्ते पर बिना झुके व रुके चलता है। राजा भरत अवस्थी ने कहा कि मंजूरानी एक सशक्त हस्ताक्षर के रूप में कर्मचारी आंदोलनों का नेतृत्व करती चली आ रही है,परिषद उनके साथ सदैव खड़ा है।अधिवेशन में परिषद के रणधीर सिंह,सहाब सरताज,डॉ आलोक सिंह यादव, अजय द्विवेदी,राजेश पाल,विकास अस्थाना,शरद मिश्रा , महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष रुचि त्रिवेदी की उपस्थित्ति एवं रेनू शुक्ला प्रांतीय अध्यक्ष की देखरेख में चुनाव संपत्र हुए जिसमें मंजू रानी कुशवाहा जिला अध्यक्ष, रेनू पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,चंद्र बोनल जिला मंत्री ,आशा पाल कोषाध्यक्ष व संप्रेक्षक गीता यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारीयों को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्षा द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्षा एवं प्रदेश महामंत्री द्वारा अधिवेशन में मुख्य सेविकाओं की समस्याओ को सुना एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में प्रगति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर संवर्ग की सभी सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment