आग लगने से रसोई गैस के दो सिलेंडर फटे, धमाकों से दहशत में आए लोग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 16, 2025

आग लगने से रसोई गैस के दो सिलेंडर फटे, धमाकों से दहशत में आए लोग

बबेरू कस्बे के अंबेडकर नगर इलाके में शादी वाले घर में हुआ हादसा

तीन घर जले, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर पाया काबू

विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने की आर्थिक मदद, आज है बेटी की शादी

बबेरू, के एस दुबे । गुरुवार की रात को घर में चूल्हा जलाकर माईं बनाते समय लीकेज एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने के बाद दहशत में लोग घर से भागकर बाहर निकल गए। आग से मकान भी धू-धूकर जलने लगा। काफी देर तक आग की चपेट में आया एक सिलेंडर फटा तो जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद दूसरा सिलेंडर भी फट गया। धमाकों के चलते तीसरा सिलेंडर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर में जा गिरा। दो धमाकों से कस्बे का अंबेडकर नगर इलाका दहल उठा। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शादी वाले घर में रखा शादी का सामान, गृहस्थी, एक लाख रुपया नगद समेत सामान जलकर खाक हो गया। खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक विशंभर यादव और अन्य जनप्रतिनिधि पीड़िता के घर पहुंचे और आर्थिक मदद की। 17 मई शनिवार को होने वाली बेटी की शादी में सब लोगों ने मदद का आश्वासन दिया।

फटे रसोई गैस सिलेंडर का पड़ा मलबा।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी स्व. रामलाल वर्मा की पुत्री सुनीता की 17 मई शनिवार को बारात आनी है। गुरुवार की रात को महिलाएं घर में चूल्हा जलाकर वैवाहिक रस्म के तहत माईं बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे के समीप ही रखे दो गैस रसोई गैस सिलेंडरों में आग लग गई। आग लगते ही घर के सभी लोग दहशत की वजह से बाहर भाग निकले। कुछ देर के बाद दो गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए। इन धमाकों से वहां रखा तीसरा सिलिंडर पड़ोसी के घर में जा गिरा। जोरदार धमाके से इलाके में दहशत मच गई। ऐसी
आग बुझने के बाद घर में मौजूद लोग।

स्थिति में लोगों ने दमकल को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल को सूचना देने के एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। इससे तीन घरों में रखा सामान जलकर राख के ढेर में बदल गया। लोगोंने कहा कि दमकल समय से मौके पर पहुंचती तो गृहस्थी जलने से बचाई जा सकती थी। मालूम हो कि रामलाल की बेटी सुनीता की शादी शनिवार को होनी है। शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए गुरुवार की रात को घर में माईं आदि पकवान बनाए जा रहे थे, लेकिन यह हादसा हो गया। इधर, क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव व रामलाल वर्मा के घर पहुंचे। सुनीता की मां कमला देवी को ढांढस बंधाया और कहा कि बेटी की शादी में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद कृष्णा सिंह पटेल ने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। चेयरमैन डॉ. विवेकानंद गुप्ता, जयकरन
कमला को आर्थिक मदद देते जनप्रतिनिधि।

श्रीवास, दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने राशन सामग्री, सभासद रामकृपाल मौर्य ने शादी के लिए सब्जी का इंतजाम कराने का भरोसा दिलाया। मोहल्लेवासियों ने सुनीता की शादी में सहयोग का आश्वासन दिया। मालूम हो कि सुनीता की मां कमला मजदूरी करके दो बेटे और एक बेटी का भरण पोषण करती है। कमला के पति की 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सुनीता की शादी में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। वह सब सहयोग करते हुए बेटी को विदा करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages