न्याय व जनकल्याण हेतु समर्पित थीं अहिल्याबाई होलकर : रंजना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 17, 2025

न्याय व जनकल्याण हेतु समर्पित थीं अहिल्याबाई होलकर : रंजना

21 से 31 मई तक भाजपा मनाएगी त्रिशताब्दी वर्ष 

फतेहपुर, मो. शमशाद । पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें केन्द्र व प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित अभियान की जिला स्तरीय तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने जिम्मेदारी सौंपते हुए अहिल्याबाई होलकर के जीवनकाल के प्रमुख विन्दुओं पर प्रकाश डाला। श्रीमती उपाध्याय ने बताया कि वह न्याय की प्रतिमूर्ति थी। उनके पुत्र माले राव के रथ से एक गाय का बछड़ा घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई, लोगों से जानकारी पर वह रथ पर बैठ अपने बेटे को दण्ड देने के लिए स्वयं निकली लेकिन पुत्र माले राव और रथ के बीच वही गाय आ गई जिस गाय के बछड़े को उनके पुत्र के रथ ने कुचला था। उसके द्वारा लोककल्याण को लेकर कुएं, बावड़ी के साथ ही सड़कों व छाया के लिए वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्य अनवरत

कार्यशाला को संबोधित करतीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय।

किया जाता था। वहीं भूमि विवादों को समाप्त करने को लेकर खसरा व्यवस्था को चलाया गया। उनके द्वारा धर्म रक्षा को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देशभर में मन्दिरों का जीर्णाद्धार कराया गया। लोकमाता द्वारा तत्कालीन  सामाजिक कुरीतियां सतीप्रथा का खुलकर विरोध किया गया। इन विचारों को आधार बनाकर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार देश को आगे बढ़ाने को लेकर लोककल्याण के कार्य किये जा रहे हैं। संगठन द्वारा आगामी 21 मई से 31 मई के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष को मनाते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि देश में आज नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सहभागी बनाया जा रहा है, हमें गर्व है कि आतंक को बढ़ाने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने में मातृशक्ति सबसे आगे थीं। सम्पूर्ण अभियान जिला संयोजक पुष्पराज पटेल, अभियान सहसंयोजक की जिम्मेदारी क्रमशः अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, ज्योति प्रवीण रेखा सरोज व मीडिया की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सिद्धार्थ दीक्षित को सौंपी। कार्यक्रम में उदय लोधी, नीरज सिंह, ज्ञानेंद्र सचान, विकास पासवान, विनोद गौतम, जितेन्द्र सिंह गौतम जीतू, किशुनपुर चेयरमैन सुरेन्द्र सोनकर, सुनीता गुप्ता, अपर्णा सिंह, सुशीला मौर्या, पुष्पा पासवान, देवराज सिंह, नीरज सेंगर, ज्ञानचन्द्र केशरवानी, कमलेश योगी, सुमित द्विवेदी, पवन मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, मनोज मिश्रा, मनोज गांधी, अमित शिवहरे, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन साहू, राजूपाल बिलंदा भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages