महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज का हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 6, 2025

महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज का हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो. शमशाद । बनारस से कानपुर जनपद जाते समय महामंडलेश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर महाराज जी के जनपद आगमन पर बाबा बेनी माधव इंटर कालेज सरौली इटैली के प्रबंधक अरूणेश पाण्डेय एडवोकेट की अगुवई में स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनका आशीर्वाद लेकर जल-पान की व्यवस्था की गई। श्री पाण्डेय ने बताया कि महामंडलेश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर महाराज बनारस से कानपुर जा रहे हैं। उनका शहर कोतवाली के समीप चन्द्रा

महामंडलेश्वर का माला पहनाकर स्वागत करते प्रबंधक व अन्य।

टावर के पास रोक कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर कॉन्ट्रैक्टर मनोज पाण्डेय, इंजी0 आदर्श पाण्डेय, अनिमेष पाण्डेय एडवोकेट, आर्यन पाण्डेय, अभिषेक त्रिवेदी, दिनेश बाजपेई, पंकज तिवारी, राकेश दीक्षित, पंकज त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, रामू शुक्ला, अमित तिवारी, हरि प्रसाद मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी, आचार्य ज्ञानेश्वर शुक्ला, राम बिहारी तिवारी भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages