वक्त सुधार अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक संवाद गोष्ठी का हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । वक्फ सुधार अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक संवाद गोष्ठी का आयोजन तिंदवारी के सिकंदरपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी ने वक्फ बोर्ड की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कुछ प्रभावशाली लोगों का कब्जा है। इससे गरीब मुस्लिम समाज वंचित हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि वह मुस्लिम समाज के लिए काम और शिक्षा दोनों पर जोर दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित
![]() |
| गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह। |
ने भाजपा सरकार की मुस्लिम समाज के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि सरकार की योजनाओं में धार्मिक भेदभाव नहीं होता।कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी हाफिज नसीमुद्दीन ,अयूब खान ,अब्दुल वसी ,बल्लू अली, समीर वेग ,बहारूल हक ,नत्थू, आरिफ बेग मौजूद रहे। अनूप तिवारी मंडल अध्यक्ष ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई।


No comments:
Post a Comment