मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 10, 2025

मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

दीवार में कपड़ा फैलाने के विवाद में चाचा दे रहा था गाली

आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिंदकी, फतेहपुर, मो. शमशाद । दीवार में कपड़ा फैलाने के विवाद में नशेड़ी चाचा ने गाली गलौज करना शुरू किया। जिससे झल्लाए नाबालिक भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया। जिसके चलते चाचा की मौत हो गई। मृतक के ससुर ने आरोपी किशोर व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत नरैचा गांव में शुक्रवार की देर रात दीवार में कपड़ा फैलाने के विवाद में नशे की हालत में सियाराम कुशवाहा 37 वर्ष पुत्र स्व0 रामू कुशवाहा भतीजे संदीप पुत्र श्रीराम को अपशब्द बोल रहा था। तभी नाबालिक संदीप ने चाचा सियाराम कुशवाहा के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिसके चलते सियाराम कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस गांव पहुंची। जीवित रहने की आशा पर सियाराम कुशवाहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी जाया

गमजदा बैठे मृतक के परिजन।

गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी भतीजे संदीप व उसकी मां रामकली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक सियाराम कुशवाहा के ससुर होरीलाल निवासी कुशारा कोतवाली बिंदकी ने 16 वर्षीय किशोर संदीप कुशवाहा व उसकी मां रामकली देवी के ऊपर मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि दीवार पर कपड़ा सुखाने को लेकर गाली गलौज देने के मामले में लाठी डंडों से दामाद सियाराम कुशवाहा व पुत्री लक्ष्मी देवी के साथ मारपीट की गई। जिसमें दामाद की मौत हो गई। घायल लक्ष्मी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages