प्रदेश अध्यक्ष ने किया आकांक्षा रसोई का शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 19, 2025

प्रदेश अध्यक्ष ने किया आकांक्षा रसोई का शुभारंभ

मसाला उद्योग के लिए मसाला मशीनों व मोटे अनाज के उत्पात तैयार करने का कार्य भी शुरू 

बांदा, के एस दुबे । आकांक्षा समिति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने सोमवार को विकास भवन में आकांक्षा समिति द्वारा संचालित किए जाने वाली आकांक्षा रसोई का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने आकांक्षा समिति द्वारा संचालित की जा रही मसाला उद्योग के लिए मसाला मशीनों व मोटे अनाज द्वारा विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाने के कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहां कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें स्वरोजगार के लिए आगे बढ़ा रही है। महिलाओं के उत्थान

आकांक्षा रसोई का शुभारंभ करतीं मुख्य अतिथि व अन्य।

व विकास के लिए आकांक्षा समिति निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट धाम मंडल बांदा में आकांक्षा समिति द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। इसके उपरांत उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत सजर पत्थर द्वारा निर्मित वस्तुओं का अवलोकन करते हुए कहा कि यह उत्पाद अत्यंत सुंदर एवं अच्छे हैं, इनका प्रचार किए जाने की आवश्यकता हैl इस अवसर पर आकांक्षा समिति की मंडल अध्यक्ष पूजा सिंह सहित अन्य आकांक्षा समिति के सदस्य गण एवं अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य जिला विकास अधिकारी श्री राम शंकर सहित जनपद के अन्य अधिकारी का उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages