विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 20, 2025

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाई अहिल्याबाई होलकर की जयंती

फतेहपुर, मो. शमशाद । बीते सोमवार व मंगलवार को जिले भर के हायर सेकंडरी व इंटर कॉलेजों में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के निमित्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में 72 वित्तीय मान्यता प्राप्त व 40 राजकीय विद्यालयों में दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता उपरांत अहिल्याबाई होलकर जी के जीवनकाल पर गोष्ठीयां आयोजित हुई। जिनके माध्यम से अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवनकाल के कार्यों को विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। जिसमें सभी स्थानों पर अतिथि के रूप में कार्यकर्ता उपस्थित रहकर लोकमाता के विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों को बताया। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि महारानी अहिल्याबाई जी ने केदारनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये। वह सदैव जन सेवा के लिए समर्पित रहतीं थीं अनेक तीर्थों, घाटों व सड़कों का निर्माण व जीर्णाद्धार करने वाली महारानी ने युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं के दाँत भी खट्टे किये। लोकमाता का जीवन

संगोष्ठी को संबोधित करतीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण।

नारी सशक्तीकरण, सुशासन व सेवा के पथ पर दिशा दिखाता रहेगा। आदर्श इंटर कालेज बेंसडी में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम द्वारा उपस्थित बच्चों को अहिल्याबाई होलकर जी के उत्कृष्ट कार्यों को सराहते हुए जानकारी प्रदान की गई। बुदवन इंटर कॉलेज में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा आयोजित दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, सर्वादय इंटर कालेज असोथर में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह द्वारा लोकमाता के पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनवरत वृक्षारोपण कार्य के विषय में बताया गया व विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्तोष सिंह चौहान द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को शील्ड प्रदान किए गए। विद्यालयों के साथ 19 व 20मई जनपद के विभिन्न स्थानों पर सफल कार्यक्रम आयोजित हुए। 

विशाल संगोष्ठी आज

फतेहपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति वर्ष पर कल (आज) वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में विशाल संगोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्र मनु ने दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages