Pages

Sunday, June 22, 2025

पुलिस ने 12 किलो गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस का दावा गांजा तस्करी का काम करते थे दोनो युवक

बांदा, के एस दुबे । मटौंध थाना पुलिस ने 12 किलो सूखा गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनो युवक काफी समय से गांजा तस्करी का काम करते थे। दोनो युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब हो कि शनिवार रात थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान भूरागढ़ पुल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 12.64 किलोग्राम

पुलिस गिरफ्त में दोनो युवक व बरामद गांजा।

अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अवैध गांजे को उड़ीसा से लाई जाती है, बांदा व आसपास जनपदों मे बिक्री करते हैं । पुलिस ने दोनो युवकों के पास से बाइक भी बरामद की है। पकड़े गययुवकों ने अना नाम आफाक अहमद उर्फ पल्हड़ पुत्र हयाद अहमद निवासी हिमौली थाना बिंवार जनपद हमीरपुर, तेजपाल अहिरवार पुत्र गरीबा अहिरवार निवासी रतौली थाना बिंवार जनपद हमीरपुर बताया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मटौंध संदीप कुमार सिंह, अनिल कुमार साहू चौकी प्रभारी भूरागढ़, हेड कांस्टेबल विमल मिश्र, कांस्टेबल अश्नी उपाध्याय, आशुतोष राजपूत शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment