Pages

Sunday, June 22, 2025

तेरहवीं पर कम करें खर्च, बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर दें जोर

नरैनी क्षेत्र के बघेलाबारी गांव में आयोजित हुई पटेल समाज की बैठक

बांदा, के एस दुबे । सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान के आह्वान पर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर विगत दो माह से पूरे जिले के कोने-कोने में चलाए जा रहे अभियान के तहत नरैनी तहसील के बीहड़ गांव बघेलाबारी के पंचमुखी इंटर कॉलेज में लगभग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 बीहड़ गांवों के स्वजातीय लोगों ने बैठक कर संस्थान द्वारा चलाए जा रहे तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए संस्थान के रचनात्मक कार्यों को अपनाने की शपथ ली। बैठक की अध्यक्षता पंचमुखी इंटर कॉलेज बघेलाबारी के अध्यक्ष दादू भैया द्वारा की गयी। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री मुंगी प्रसाद पटेल ने कहा कि तेरहवीं कार्यक्रम कम खर्चीला करते हुए, इसे मितव्ययिता के आधार पर निपटाते हुए बची हुई धनराशि अपने परिवार के बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनके स्वास्थ्य पर खर्च किया जाना चाहिए। इससे परिवार आत्मनिर्भर बनेंगे और

बघेलाबारी गांव में पौधरोपण करते हुए पटेल समाज के लोग।

विकसित भारत का निर्माण होगा। संस्थान के महामंत्री विजयराम पटेल ने कहा कि मृतक की याद में वृक्षारोपण करने से पर्यावरण सुधरेगा और गांव हरे भरे होंगे, शासन की मंशा भी बखूबी पूरी होगी। अपने संबोधन में जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि पटेल सेवा संस्थान की क्षेत्रीय व ग्रामीण इकाइयों के गठन से समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर मिलेगा इससे संस्थान को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम मे दूर-दूर के गांवों से आए स्वजातीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन सिंह पटेल ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों का पालन करने के लिए जिले के सभी स्वजातीय लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानाचार्य रोहित सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पटेल, भैयालाल पटेल, रामनरेश पटेल, पूर्व प्रधान राममूरत सिंह पटेल भदेहदू, मोहनलाल मास्टर साहब अरविंद सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल, भोला सिंह, सिपाही लाल, जयकरण, अमृतलाल पटेल, नरेंद्र कुमार पटेल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment