जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार की जा रही है चेकिंग
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
बांदा, के एस दुबे । संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से बिना सीट बेल्ट और हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को 73 वाहनों का चालान किया गया और कई चौपहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म भी उतारी गई। हिदायत दी गई कि यातायात नियमों का पालन करें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर की ओर से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,आरटीओ परिवहन सौरभ कुमार के निर्देश पर पीटीओ रामसुमेर यादव, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान तहत् शहर के कालूकुंआ चौराहे पर परिवहन विभाग,यातायात,
![]() |
| चौपहिया वाहन में लगी काली फिल्म निकालते यातायात प्रभारी संजय मिश्रा |
पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाना, ट्रिपल सवारी, मोबाइल ईयर फोन पर बात करना, चार पहिया वाहनों पर शीट बेल्ट का प्रयोग ना करना, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का चढ़ा होना आदि सभी यातायात सुरक्षा के साधनों, मानकों का प्रयोग न किए जाने के तहत सघन अभियान चलाकर पीटीओ राम सुमेर यादव एवं प्रभारी यातायात संजय मिश्रा के द्वारा लगभग 73 दो पहिया वाहनों,चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट ना लगाए होने पर चालान किया गया। साथ ही शीशे में काली फिल्म अभियोग में लगी होने पर उतारकर 1 वाहन चालान काटा सभी को पीटीओ , ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं पीयूष मिश्रा ट्रेनर द्वारा हिदायत के साथ जागरूक किया गया।
गौरतलब हो कि डीएम जे. रीभा ने विगत दिनों कोई भी दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के ऑफिसों के मुख्य गेटों से प्रवेश न करने पाएं, व शहर के मुख्य चौराहों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, अगर नियम विरुद्ध पाए जाते हैं तो उनकी चालानी कार्यवाही अवश्य की जाए। सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाए ताकि दुर्घटना में कमी लाने का संकल्प पूरा हो सके। इसी अनुपालन में प्रतिदिन प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है और निरंतर चलाया जाता रहेगा परिवहन,यातायात, पुलिस विभाग आप सभी वाहन चालकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें, जागरूक हो और लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए और आप सभी अपना सफर सुरक्षित कर अपने घरों, कार्य क्षेत्रो पर सकुशल वापस आ जा सके।

No comments:
Post a Comment