अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में की मासिक समीक्षा
बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने विशेष किशोर पुलिस इकाई के साथ मासिक समीक्षा की। इस दौरान बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी आदि की रोकथाम के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कहा गया कि बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी व अन्य बाल अपराधों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करना, आगे की रणनीति तैयार करना रहा। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, साथ ही जनपद में बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ समन्वय
![]() |
| बैठक को संबोधित करते एएसपी शिवराज। |
स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाए जाएं, पीड़ितों को अधिक से अधिक आवश्यक सहायता प्रदान कराने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाए, साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं शहरी बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया जाए। समीक्षा बैठक दौरान क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी सहित अभियोजन कार्यालय, बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग,प्रतिनिधि, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, आरपीएफ, थाना एएचटी, एसजेपीयू, वन स्टॉप सेन्टर, साथी उत्तर प्रदेश संस्था व ग्रामीण स्वावलंबन समिति,ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment