बांदा, के एस दुबे । थाना अतर्रा क्षेत्र के महोतरा गांव में 24 जून की रात दयाराम यादव की पड़ोस में रहने वाले कल्लू विश्वकर्मा ने मामूली विवाद में डण्डे से सिर पर वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था, इससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों से प्राप्त तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी व बरामद आला कत्ल। |
गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:
Post a Comment