राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई बांदा की मासिक बैठक हुई संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई बांदा की मासिक बैठक हुई संपन्न

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई बांदा जिला कमेटी की विशेष बैठक जिला कार्यालय जरैली कोठी बांदा में शाम से प्रारंभ हुई। बैठक में संगठन के अगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन कार्यक्रम करने की कार्य योजना तैयार की गई। साथ ही लगातार संगठन की बैठकों से अनुपस्थित चल रहे महत्वपूर्ण दायित्वधारी पदाधिकारियों के दायित्व परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। समस्त ब्लाक प्रभारियो को प्रदेश एवं जिला कमेटी से जारी निर्देशों को अपने-अपने ब्लाकों में लागू कराने की हिदायत दी गई। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक ब्लॉकों से प्राप्त शिक्षकों की समस्त समस्याओं को निस्तारित करा दिया गया है। सभी शिक्षकों को फॉर्म 16 आदि पीडीएफ के रूप में उपलब्ध करा दिया गया है। सभी शिक्षक अपना 26ंे एवं फॉर्म 16 चेक कर लें यदि किसी के में कोई गड़बड़ी है तो एक प्रार्थना पत्र साक्ष्य


सहित उपलब्ध कराएं ,उनका संशोधित करा दिया जाएगा। शेष जिनके फार्म 16 जनरेट ही नहीं हुए हैं उनके संबंध में वित एवं लेखा अधिकारी से वार्ता की जा रही है। वह भी अपना प्रार्थना पत्र पैन कार्ड की फोटो कॉपी एवं इनकम टैक्स विवरण जो भरा था,सहित उपलब्ध करा दें। उनकी समस्या भी हल कराने का प्रयास किया जाएगा।आज की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा बेहद सकारात्मक विचार संगठन एवं शिक्षक हित में रखे गए। शिक्षक,शिक्षा और समाज के हित में कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता सभी सदस्यों द्वारा दोहराई गई । बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह सहित विश्वनाथ प्रताप सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, मनोज सिंह,शिखा खरे, जूही शर्मा, अमित कुमार, राम नरेश सिंह कछवाह,राजेंद्र कुमार द्विवेदी, सुधींद्र बाबू दीक्षित आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages