बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास की टेविल अभ्यास कलेक्ट्रेट एनआईसी में सम्पन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 24, 2025

बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास की टेविल अभ्यास कलेक्ट्रेट एनआईसी में सम्पन्न

बांदा, के एस दुबे । बाढ़ आपदा की तैयारी में कलेक्ट्रेट की एन आई सी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बाढ़ आपदा के मॉक अभ्यास हेतु टेविल टाप अभ्यास सम्पन्न हुआ। जनपद के लगभग 30 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जबकि माक अभ्यास 26 जून 25 को पैलानी तहसील के केन घाट सिंधनकला तगडाडेरा मजरे में सम्पन्न होना है। आज टेविल टाप अभ्यास में मुख्य विकास अधिकारी अजय पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य अग्नि शमक अधिकारी मुकेश कुमार, होमगार्ड कमांडेट विभाग से राजकुमार सिंह, माया शंकर यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला आपदा विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह, संजय कुमार


जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी,दिनेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, अव्यक्त राम तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,  अंकित वर्मा उपजिलाधिकारी नरैनी, अमित शुक्ला उप जिलाधिकारी नरैनी, नमन मेहता उपजिलाधिकारी सदर तथा विकास पाण्डेय तहसील दार सदर बांदा, प्रहलाद कुमार तहसील दार पैलानी, लखन सिहं राजपूत तहसील दार बबेरू, संतोष कुमार तहसील दार अतर्रा, डा. आरएन दास सीएमओ, सीएमएस तथा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी सहित जनपद के प्रमुख अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस टेविलटाप अभ्यास में जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी, एवं खण्ड विकास अधिकारियों की भी उपस्थिति रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages