चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के सख्त निर्देश और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना राजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में दारोगा रविन्द्र कटियार और उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। बताया कि थाना राजापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को सोनू पुत्र अभयराज निवासी बराछी थाना रैपुरा चित्रकूट बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी |
मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना राजापुर में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद पीड़िता के बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर मामले में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। आरोपी सोनू को 23 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दारोगा रविन्द्र कटियार, सिपाही शाकिर अली शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment