Pages

Monday, June 23, 2025

महर्षि वाल्मीकि आश्रम को मिलेगा पर्यटन का नया आयाम, डीएम की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पर्यटन विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। बैठक में पर्यटन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ आश्रम के महंत भरत दास महाराज भी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि आश्रम परिसर में परिक्रमा पथ, पुलिस चौकी, हेलीपैड, अस्पताल, मंदिर क्षेत्र की बैरीकेडिंग, हाई मास्क लाइट, तमसा नदी में घाट निर्माण तथा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति से

 महर्षि वाल्मीकि आश्रम को मिलेगा पर्यटन का नया आयाम, डीएम की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

संबंधित समस्त पर्यटन विकास कार्यों का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने वन विभाग को रोपवे निर्माण के लिए शासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) त्वरित रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए। वहीं उप जिलाधिकारी मानिकपुर को हेलीपैड, अस्पताल और अन्य निर्माण कार्यों हेतु शासकीय भूमि का चिन्हांकन कराने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमेश चंद्र निगम, अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment