Pages

Saturday, June 28, 2025

दो दिन पहले घर से गायब किशोरी का शव कुएं में मिला

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में हुई घटना

बांदा, के एस दुबे । दो दिन पहले घर से गायब एक नाबालिक लड़की का शव कुएं में मिला । मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र पतवन गांव निवासी शालिनी पुत्री मान सिह उम्र 14 वर्ष जो गुरुवार की देर शाम घर गायब हो गई। परिजनों के साथ पिता मानसिंह गांव सहित रिस्तेदारो के यहां खोज बीन की जब कोई सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार को घर से बिना बताए बताये गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और खोज बीन शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

ने घर से करीब सौ मीटर की दूरी में स्थित मुखिया कुआ में कांटा डाल कर खोज बीन किया लेकिन कुछ नही हांथ लगा। शनिवार की सुबह जिस कुआं पर पुलिस ने तलाश किया था, उसी कुआ के चबूतरे पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने कुएं में शव उतराता देखा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा गया है। मृतका पांच बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी।


No comments:

Post a Comment