Pages

Saturday, June 28, 2025

जिला अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को आपरेशन सिंदूर वाली साड़ी वितरित की

कानपुर, प्रदीप शर्मा - केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह  ने शनिवार को पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को आपरेशन सिंदूर वाली साड़ी वितरित की और जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को मैच के पास वितरित कर  रविवार को ग्रीन पार्क मैदान में सांसद रमेश अवस्थी द्वारा आयोजित ऑपरेशन सिंदूर कप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को कहा।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को सलाम करने के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को होने वाले सिंदूर क्रिकेट कप को सफल बनाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता शहरवासियों को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित गैलरी


बनाई गई है। ऑपरेशन सिंदूर वाली साड़ी पहनकर ग्रीन पार्क स्टेडियम हजारों महिलाएं पहुंचेंगी। हजारों दर्शक तिरंगे झंडे लहराकर देश को सलाम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का आयोजन पूरे देश में पहली बार हो रहा है। सिंदूर कप के माध्यम से भारतीय सेना को सम्मान दिया जाएगा। मैच में भारतीय सेना की टीम और प्रशासन की टीम के बीच भिड़ंत होगी। मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शहरवासी सांसद कार्यालय, वृंदावन अपार्टमेंट, स्वरूप नगर आरएसओ ऑफिस ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम डीएनजी ग्रैंड होटल कल्याणपुर भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट बाटू टेलिफोन प्वाइंट  लाजपत नगर एवं गोविंद नगर से मुफ़्त पास प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment