Pages

Friday, June 20, 2025

वन स्टॉप सेंटर पर सचिव का छापा- गंदगी, गड़बड़ी व गैरजिम्मेदारी की खुली पोल

अनुपस्थित कर्मचारी, अधूरी प्रविष्टियां पर सख्त रुख

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की सचिव श्रीमती वर्णिका शुक्ला ने दिनांक शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर गढ़ीवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारियों की गैरहाजिरी, रिकॉर्ड की गड़बड़ियां और साफ-सफाई में लापरवाही सामने आई, जिस पर सचिव ने तीखी नाराजगी जताई और सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में सेंटर पर कार्यरत कुल 10 में से 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि सुरक्षाकर्मी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद थे। स्टॉक

आकस्मिक निरीक्षण करतीं सचिव 

रजिस्टर और निकासी रजिस्टर की प्रविष्टियां अधूरी पाई गईं, जिस पर सचिव ने संस्था प्रभारी को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। संस्था में 5 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था है, जिसमें से निरीक्षण के समय 3 बालिकाएं पंजीकृत और उपस्थित थीं। वहीं, शौचालयों की सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई, जिस पर सचिव ने साफ शब्दों में चेताया कि स्वच्छता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में कम्प्यूटर ऑपरेटर चुन्नूराम, गार्ड विज्ञानचन्द्र एवं अधिकार मित्र श्रीमती उपासना मौजूद रहीं। 


No comments:

Post a Comment