Pages

Wednesday, June 25, 2025

आपातकाल की पचासवीं बरसी पर बीजेपी ने किया लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान, कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

नहीं बदली कांग्रेस की मानसिकता 

जब कलम पर ताला, न्याय पर पहरा था 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय आपातकाल को 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट ने चित्रकूट इंटर कॉलेज में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमे न केवल स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा में अग्रणी रहे सेनानियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, बल्कि संगोष्ठी और विज्ञापन प्रदर्शनी के माध्यम से कांग्रेस के उस समय के कुशासन को जनता के समक्ष उजागर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश अंसारी मौजूद रहे। मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष फतेहपुर दिनेश बाजपेई, कार्यक्रम संयोजक हरिओम करवरिया सहित जिले के अनेक गणमान्य भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपातकाल सेनानियों- रामप्रकाश द्विवेदी, प्रेमनारायण गुप्ता, भागीदारी गांधी, रामपाल त्रिपाठी,

आपातकाल की पचासवीं बरसी पर कांग्रेस पर बरसते मंत्री दानिश अंसारी

ननकूराम, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, रामचंद्र कोरी, रामजी मिश्रा, संतोष गुप्ता, श्रीमती उर्मिला देवी, श्रीमती रामकली को लोकतंत्र के लिए उनके योगदान पर सम्मानित किया गया। मंत्री दानिश अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि 25 जून 1975 की वह रात जब सत्ता की हताशा में एक महिला प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र को जेल में कैद कर दिया, आज भी इतिहास में लोकतंत्र की सबसे शर्मनाक घटना के रूप में दर्ज है। इंदिरा गांधी ने सिर्फ संविधान को रौंदा नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिक अधिकारों को पूरी तरह कुचल दिया। कहा कि कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता में जी रही है, फर्क सिर्फ तौर-तरीकों का है- मंशा अब भी तानाशाही वाली ही है। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि 1971 में लोकसभा चुनाव के बाद जब प्रयागराज हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में दोषी ठहराया, तब सत्ता में बने रहने के लिए उन्होंने पूरे देश को जेल बना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे, आलोक पांडेय, सुशीला बर्मा, गुलाब पटेल, मनोज तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

 

No comments:

Post a Comment