चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को व्यवहारिक धरातल पर मूर्त रूप देने की दिशा में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग की श्रृंखला को विस्तार देते हुए बुधवार को विश्वविद्यालय ने पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के साथ शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार सहयोग को एमओयू (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस गरिमामयी अवसर पर पतंजलि
![]() |
| आचार्य बालकृष्ण व कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा एमओयू के साथ |
विश्वविद्यालय के कुलपति और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग-आयुर्वेद विशारद आचार्य बालकृष्ण स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment