जसपुरा, के एस दुबे । जसपुरा क्षेत्र के अमारा गांव के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ।जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर यह चुनाव कराया गया।राजकीय इंटर कॉलेज पैलानी के प्रधानाचार्य रावेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।हनुमान दास एंड.चुनाव अधिकारी तथा लाल बहादुर सहायक चुनाव अधिकारी रहे।चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।गंगा चरन पाल अध्यक्ष और प्रमोद कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष चुने गए।चक्रपाणि अवस्थी को प्रबंधक,विनय कुमार अवस्थी को उप प्रबंधक और भास्कर
![]() |
| प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी |
प्रसाद साहू को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। वही कार्यकारणी सदस्य के रूप में केशव निषाद, रमेश प्रजापति, मनोज सिंह, विनीत कुमार अवस्थी, श्री राम द्विवेदी, राजा भईया का निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी। इनमें चतुर्भुज सिंह, जगदीश पाल, दंगल सिंह, दीन दयाल अवस्थी, शुभम द्विवेदी, शेखर अवस्थी, शिवकुमार सोनकर, मलखान सिंह हाडा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment