बांदा, के एस दुबे । तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बसरेही में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने ग्रामीणों के साथ टेलीविजन में कार्यक्रम को देखा और संवाद किया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्राम प्रधान अनीश गौतम ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि आज तक कई जनप्रतिनिधि गांव आए, लेकिन विधायक ने गांव को योजनाओं का लाभ दिलाया।कार्यक्रम में विधायक
![]() |
| पौधरोपण करते हुए विधायक व मौजूद लोग। |
प्रतिनिधि राजकिशोर बाजपेई, उदित नारायण द्विवेदी, मधुकर पांडेय, प्रधान ओरहा मनोज द्विवेदी, चुन्नी वर्मा, राजा बाबू, जितेंद्र यादव, रफीक खान सहित कई लोग उपस्थित रहे। दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष संगीता वेद निराला ने कस्बे के अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर राकेश गौतम, अर्जुन प्रकाश गुप्ता, सहित आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बे के अलग-अलग वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ को टीवी और रेडियो पर सुना और अन्य लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य किया।

No comments:
Post a Comment