सीडीओ के नेतृत्व में तैयार नीति
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का दूसरा चरण आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, वहीं दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के प्रभावी संचालन को अंतरविभागीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक 23 जून को मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप अभियान की समस्त गतिविधियां निर्धारित समय पर और प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराएं। सीडीओ ने नगर विकास विभाग व पंचायती राज विभाग को विशेष रूप से
![]() |
| स्ंचारी रोग अभियान की बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
निर्देशित किया कि उच्च लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई, कीटनाशकों का छिड़काव एवं फॉगिंग जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता से कराएं। अभियान के तहत समुदाय को जागरूक करने और विद्यालय स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु आज 25 जून को जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर की अध्यक्षता में नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में किया गया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह एवं यूनिसेफ के जिला समन्वयक दिलीप द्विवेदी ने अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

No comments:
Post a Comment