बांदा, के एस दुबे । शहर के एक होटल में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके बाद बैंक कर्मियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी नौ जुलाई से हड़ताल को लेकर रणनीति बनाते हुए यूनियन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा गया कि समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करना होगा। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए ब्रांच स्तर पर होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इसके साथ ही आगामी नौ जुलाई से होने वाली हड़ताल को लेकर संघर्ष की रणनीति बनाई। कहा गया कि अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष बहुत
![]() |
| यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी। |
जरूरी है। इसके लिए कोई सुनवाई होने वाली नहीं है। इधर, जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नरेंद्र कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि शशिकांत, कुलदीप यादव और आसिफ नजमी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही रावेंद्र कुमार शुक्ला को जिला मंत्री, अरुण आंबेडकर को संयुक्त मंत्री और संतोष सविता को कोषाध्यक्ष के तौर पर चुना गया। बैठक में कताई मिल संघर्ष समिति के पदाधिकारी, ट्रेड यूनियंस के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

No comments:
Post a Comment