Pages

Monday, June 23, 2025

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का विस्तार

सभी को पुष्पहार पहनाकर किया मनोनीत 

फतेहपुर, मो. शमशाद । सोमवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में जिला कमेटी का विस्तार हुआ। सभी को पुष्पहार पहनाकर मनोनीत किया गया। तत्पश्चात संगठन की नीतियों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने की। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने शिरकत की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जय किशन ने किया। बैठक में पूर्व एजेंडो पर चर्चा उपरान्त जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर शिव प्रसाद उर्फ मामा,

पुष्पहार पहनाकर पदाधिकारियों को मनोनीत करते अतिथि। 

कैलाश चन्द्र साहू, अजय सोनी, जिला मंत्री पद पर विजय पाल, विकास साहू, जिला संगठन पद पर अरविन्द गुप्ता, विकास कष्यप को पुष्पहार पहनाते हुए मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर संगठन में स्वागत करते हुए संगठन की नीतियों की जानकारी प्रदान की। बैठक में प्रेमदत्त उमराव, श्रवण दीक्षित, संदीप श्रीवास्तव, जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, आकाश भदौरिया, श्रवण दीक्षित, संदीप श्रीवास्तव, जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, आकाश भदौरिया, अजीत विद्यार्थी, अनिल महाजन, लकी साहू, सोनू, संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सोनू शुक्ला, सलामत अली, भंवर सिंह, कैफ अहमद, इसराइल, राजकुमार गुप्ता, नौशाद, वीरेन्द्र लोधी, नीरज मिश्रा भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment