Pages

Sunday, June 29, 2025

काला दिवस मनाते हुए एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस

आपातकालीन की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या के 50 वर्ष पूरे होने पर जताया विरोध

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार की देर शाम देश में आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या के 50 वर्ष पूरे होने पर उस देश के लिए काला दिन मानते हुए विरोध प्रदर्शन में बलखंडी नाका से रामलीला मैदान होते हुए माहेश्वरी देवी चौराहा तक मशाल यात्रा निकाली। मशाल यात्रा के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, लोकसेननियों की याद में बोलो बोलो वन्दे मातरम के नारे लगाकर लोकतंत्र सेननियों को याद किया। प्रांत सह मंत्री दिव्यांश मिश्र ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 1975 में आपातकाल लगाकर लाखों लोगों को जेल भेजा और जबरन आम जनमानस को प्रताड़ित किया, उसका विरोध किया नगर मंत्री श्लोक ने

शनिवार की शाम को मशाल जुलूस निकालते एबीवीपी पदाधिकारी

कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा राष्ट्रविरोधी शक्तियों का हमेशा मुंहतोड़ विरोध करेगी, राष्ट्र के पुनः निर्माण के ध्येय को लेकर काम करेगी। इस मौके पर संगठन मंत्री शिवम, जिला संयोजक गोविंद तिवारी, प्रमोद तिवारी, विपिन दीक्षित, राजेश शिवहरे, नीतीश कुमार निगम, आशीष पाण्डेय, स्वतंत्र साहू, सुभाष त्रिपाठी, कार्तिक गुप्त, वंश गुप्ता, आशीष अवस्थी, आशुतोष सिंह, समीर सिंह, अभय सोनी, अंश पुष्पक, आदर्श मिश्र, रामेंद्र, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, दीपक गुप्ता, सुधांशु खरे, विकाश सिंह, प्रियांशु सिंह, शशांक, आयुष गुप्ता, आकर्ष, रमन शुक्ला, राज द्विवेदी, शशांक, सौरभ, विवेक धुरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment