Pages

Thursday, June 26, 2025

जिला कारागार का निरीक्षण, महिला कैदियों से लेकर पाकशाला तक व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला कारागार में गुरुवार को जनपद न्यायाधीश राकेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती, अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ भूपेश द्विवेदी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला जज श्रीमती वर्णिका शुक्ला ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण में जिला न्यायाधीश ने महिला बैरक, चिकित्सालय, पाकशाला, हाई सिक्योरिटी क्षेत्र एवं हाता नंबर तीन के बैरकों का अवलोकन किया गया। महिला बैरक में निरुद्ध कैदियों से खानपान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में बातचीत की गई। तत्पश्चात

निरीक्षण के बाद जिला कारागार में मौजूद टीम

चिकित्सालय वार्ड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने कैदियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कैदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। पाकशाला (रसोईघर) के निरीक्षण में भोजन मीनू के अनुसार एवं शुद्धता से बनता पाया गया, जिस पर संतोष व्यक्त करते हुए जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन नाश्ता व भोजन मीनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं। निरीक्षण में अधिकारियों ने कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment