Pages

Sunday, June 29, 2025

आपात स्थिति से निपटने के लिए दुरुस्त कर ली जाएं व्यवस्थाएं

बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया दौरा

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे. रीभा ने रविवार को तहसील पैलानी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ के दौरान कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने रविवार को तहसील क्षेत्र पैलानी के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों सिन्धनकला, नरी, महबरा, गलौली आदि का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से

नदी के पुल पर निरीक्षण करतीं डीएम जे. रीभा।

निपटने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कहा कि पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि पशुओं के लिए भूसा एवं गौशालाओं में दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सिंचाई विभाग को आदेशित किया गया कि वह नदी के तटबंधों का निरीक्षण कर लें तथा जहाँ भी तटबंध कमजोर हों, वहां तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारी फैलने से रोका जा सके। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी पैलानी, तहसीलदार पैलानी एवं संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment