Pages

Sunday, June 29, 2025

भाजपाइयों ने उत्साह के साथ सुनी मोदी के मन की बात

जनप्रतिनिधियों की भी अपने बूथों में रही भागीदारी

बांदा, के एस दुबे । भाजपा के प्रत्येक महीने अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सभी वर्गों में लोकप्रिय हो गया है l आज मन की बात के 123 वें एपीसोड को जिले के सभी 1395 बूथों पर पूरे उत्साह के साथ सुना गया l जनप्रतिनिधियों की भी अपने अपने क्षेत्रीय बूथों में भागीदारी रही l जल शक्तिराज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मण्डल जसपुरा के पैलानी डेरा के बूथ नं 73 में , सदर विधायक बाँदा प्रकाश द्विवेदी ने महुआ मण्डल के बरईमानपुर खत्री पहाड़ के बूथ नं 319 में, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने नरैनी मण्डल के गाँधी नगर के बूथ नं 73 में मोदी जी के मन की बात सुनी l इसी प्रकार जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने बड़ोखर मण्डल के बड़ोखर खुर्द के बूथ नं 163 में , जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बाँदा उत्तरी मण्डल के स्वराज्य कालोनी में , नि जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मण्डल के बूथ नं 191 में मोदी जी की मन की बात सुनी।

मोदी के मन की बात सुनते

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को देशवासियों से साझा करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने जीवन में योग को अपना रहे हैँ इस बार का योग दिवस बहुत ही आकर्षक रहा l विशाखापट्टनम में समुद्र तट पर. तीन लाख लोगों ने योग किया हर बड़े शहर से आई योग की तसवीरें शांति स्थिरता और संतुलन को प्रदर्शित करती हैँ l उनकी थीम थी एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य l जम्मू कश्मीर के सबसे ऊँचे चिनाव ब्रिज तथा हिमालय कि बर्फ़ीली चोटियों में भी लोगों व जवानों ने योग किया l विशाखापट्टनम में दो हजार से अधिक आदिवासी छात्रों ने सूर्य नमस्कार किया जो कि अनुशासन व समर्पण को दर्शाता है l मेघालय में जनजाति कि महिलाओं द्वारा सहेजा गया ई आर आई सिल्क एक धरोहर है जिसे जी आई टैग मिला है l पिछले महीने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेसों को भारत कि वियतनाम ले जाया गया था जहाँ राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति व मंत्री नतमस्तक थे l भगवान के विचारों में वो शक्ति है जो देशों , संसकृतियों व लोगों को एक सूत्र में बांधती है l मोदी जी के मन की बात को उक्त के अलावा बाँदा नगर दक्षिणी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना ने सेक्टर 9 के बूथ नं 105 में मन की बात , डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि व वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की l कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जाग्रति वर्मा, इंद्रजीत राजपूत, हरिलाल प्रजापति, दिलीप सैनी शामिल रहे l इसी प्रकार बाँदा उत्तरी मण्डल में पालिकाध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, संतोष राजपूत, अभिलाषा मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, दिलीप तिवारी आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment