काम पर वोट का नया युग
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । गुजरात और पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कार्यालय चित्रकूट में जोरदार जश्न मनाया। लड्डू बांटे गए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर धनुष चौराहे तक विजय जुलूस निकाला गया और काम की राजनीति जिंदाबाद के नारों से फिजा गूंज उठी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि गुजरात और पंजाब की जनता ने अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों और ईमानदार राजनीति पर मुहर लगा दी है। अब बारी उत्तर प्रदेश की है। चित्रकूट के गांव-गांव में आप कार्यकर्ता पहुंचकर केजरीवाल मॉडल की चर्चा करेंगे और जनता को बताएंगे कि
![]() |
| ढोल-नगाड़ों संग खुशी मनाते आप कार्यकर्ता |
शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं कोई वादे नहीं, जमीनी हकीकत भी हो सकती हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी अब विकल्प नहीं, बल्कि देश की जरूरत बनती जा रही है। जनता जात-पात और जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है और अब काम पर वोट का नया युग शुरू हो चुका है। इस मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रेमचंद सिंह पटेल, धनराज सिंह (एससी-एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष), नर्मदा प्रसाद यादव (श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष), बसंत पटेल (उपाध्यक्ष), लवलेश केसरवानी (जिला सचिव), दिनेश सिंह पटेल (जिला उपाध्यक्ष), डॉ रमाकांत गुप्ता (मीडिया प्रभारी) समेत अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment