बिल बिना कनेक्शन, ट्रांसफार्मर में देरी- एमडी के सामने छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

बिल बिना कनेक्शन, ट्रांसफार्मर में देरी- एमडी के सामने छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द

बिजली व्यवस्था पर बड़ा मंथन

व्हाट्सएप से हल होगी समस्या

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता सेवा और ट्रांसफार्मर जैसे तकनीकी मुद्दों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, विधायक मऊ-मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य मौजूद रहे। बैठक में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, फॉल्टी ट्रांसफार्मर की समय से मरम्मत, फर्जी बिलिंग, विद्युत कनेक्शन में देरी, विजिलेंस टीम की कार्यशैली, जैसे अहम मसलों पर खुलकर चर्चा हुई। विधायक अविनाश द्विवेदी ने कहा कि विजिलेंस की कार्यप्रणाली से जनता त्रस्त है, भ्रष्टाचार की शिकायतों से सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने ट्रांसफार्मर समय से न बदले जाने, बिना कनेक्शन के बिल आने और मानिकपुर क्षेत्र के बाहरी गांवों में नए पावर हाउस की मांग भी रखी। प्रबंध निदेशक ने तत्काल इन

बिल बिना कनेक्शन, ट्रांसफार्मर में देरी- एमडी के सामने छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द

बिंदुओं पर अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन घरों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता से कनेक्शन जोड़े जाएं और जहां बिल गलती से भेजे जा रहे हैं, उन्हें रोका जाए। उन्होंने सभी एसडीओ को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों व मीडिया कर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाए, ताकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो सके। कहा कि मार्च 2023 के बाद जिन किसानों ने ट्यूबवेल का बिजली बिल जमा कर दिया है, उनकी आपूर्ति सरकार द्वारा निशुल्क की जा रही है। शेष किसानों से अपील की गई कि वे भी अपने बिल जल्द जमा करें, जिससे ब्याज माफी योजना का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य अभियंता राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता आरके यादव, मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार, किसान यूनियन अध्यक्ष राम सिंह पटेल, महामंत्री मनोज तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages