पेड़ लगाओ, पानी बचाओ
वृक्षारोपण समिति की ऐतिहासिक बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की प्रभावशाली समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर एवं पद्मश्री जल योद्धा उमाशंकर पांडे समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वन विभाग ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित लगभग 70 लाख पौधारोपण लक्ष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें देवांगना एयरपोर्ट मार्ग से लेकर इलाहाबाद रोड तक हरियाली का विस्तार किया जाएगा। मंडलायुक्त ने जोर देते हुए कहा कि पेड़ केवल लगाए न जाएं, बल्कि उनकी देखभाल, फेंसिंग और सुरक्षा
![]() |
| वृक्षारोपण करते मंडलायुक्त, डीएम व सीडीओ |
को प्राथमिकता दी जाए। सुझाव दिया कि मनरेगा, सामाजिक वानिकी, कृषि विभाग और ग्राम प्रधानों को अभियान से जोड़कर सामूहिक प्रयास किया जाए। पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने सभा को गहराई से झकझोरते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के जन्म से मृत्यु तक के साथी हैं, जल और जंगल दोनों को बचाना होगा नहीं तो भविष्य अधर में लटक जाएगा। उन्होंने नलों के टूटने और जल अपव्यय पर भी चिंता जताई। इस मौके पर अधिकारियों ने अपने-अपने हाथों से बरगद, पीपल, नीम, महोगनी जैसे उपयोगी पौधों का प्रतीकात्मक वृक्षारोपण भी किया। बैठक में एडीएम, डीआईओएस, बीएसए, कृषि, पंचायत, एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| बरगढ में वृक्षारोपण करते ब्लाक प्रमुख |
वन महोत्सव में बरगढ़ ने ओढ़ी हरियाली की चादर उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट के निर्देश एक जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरगढ़ में वन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मऊ सुशीला देवी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विज्ञान फाउंडेशन की कोऑर्डिनेटर रीना सिंह एवं मंडल महामंत्री आकाश द्विवेदी ने सहभागिता की। वन महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ने कंजी का पौधा रोपित कर किया। इसके बाद रीना सिंह ने अपने वालंटियर बच्चों के साथ मिलकर सामूहिक वृक्षारोपण किया।



No comments:
Post a Comment