केक काटकर, रक्तदान कर, मजार में चादर चढ़ाकर व वृद्धाश्रम में फल व मिठाई बांटकर की लंबी आयु की कामना
बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कहीं पर केक काटे गए, कहीं चादर चढ़ाई गई तो कहीं रक्तदान किया, साथ ही वृद्धाश्रम के वृद्धों को फल एवं मिठाइयां बाटी गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया, वहीं समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर संवासियों को फल एवं मिठाई बांटी और 11 फोल्डिंग बेड भी भेंट किए। इस दौरान बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, इमरान अली राजू, शमीम बांदवी, अशोक सिंह गौर, आमिर खान मन्नी, राजन चंदेल, नासिर खान, अबरार फारुखी, लाखन
![]() |
| मजार पर चादर चढ़ाते हुए सपाई। |
निषाद, ज्ञान सिंह, छेदीलाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि शामिल रहे। इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी ने नगर के जरैली कोठी मजार पर चादर चढ़ाई और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी आयु के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर शमीम बांदवी, नासिर खान, नीलेश श्रीवास, दिनेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, आदिल हुसैन आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से कस्बा बबेरू में विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में पीडीए के महानायक अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन केक काटकर हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष लाखन निषाद, नगर अध्यक्ष दिलीप वरुण यादव, ज्ञान सिंह यादव, छेदीलाल गुप्ता, हरीश पांडे, शौर्य प्रताप यादव, राजेन्द्र यादव, शिवबरन यादव, जगन्नाथ गुप्ता, उमाकांत तिवारी, अभिमन्यु सिंह, नरेंद्र यादव, पुष्पराज यादव सहित अनेक समाई मौजूद रहे।
सपाइयाें ने एक-एक पौधा लगाने का लिया संकल्प
नरैनी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। पहले केक काटकर अपने नेता की लंबी आयु की कामना की, फिर सीएचसी पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर की अगुआई में पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सभी पदाधिकारियों ने नेताजी के जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का निश्चय किया है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, जगमोहन सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष फकरुद्दीन, अमोल यादव, साहिद अली, विनय कुमार, पूर्व सभासद सगीर अहमद ,तौफीक अहमद सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता माजूद रहे।


No comments:
Post a Comment